पंजाब की तीर्थ यात्रा स्कीम से 5.10 लाख श्रद्धालुओं को लाभ
चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत अब तक 5,10,807 श्रद्धालु राज्य और राज्य के बाहर स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह…

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत अब तक 5,10,807 श्रद्धालु राज्य और राज्य के बाहर स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि योजना के तहत श्रद्धालुओं को यात्रा, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में योजना के तहत 95 एसी बसें संचालित हो रही हैं और अब तक 12,485 यात्राएं पूरी की जा चुकी हैं। योजना का लाभ 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग ले सकते हैं।
इन धार्मिक स्थलों को भी जोड़ा गया
12 अगस्त 2026 को योजना का विस्तार करते हुए श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी धाम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन को भी इसमें शामिल किया गया है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रत्येक बस में सहायक कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की टीम तैनात की गई है। विभिन्न पड़ावों पर भी विशेष टीमें मौजूद रहती हैं।
श्रद्धालुओं के लिए एयर-कंडीशन्ड आवास, साफ-सुथरे शौचालय, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यात्रा पूरी होने पर उन्हें प्रसाद के साथ यादगार के तौर पर पीतल का गिलास भी दिया जाता है।
जाति-धर्म की कोई बाध्यता नहीं
मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह योजना किसी भी क्षेत्र, जाति या धर्म के लोगों के लिए खुली है। इसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक बुजुर्गों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत संबंधित टीमों को श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए हर स्तर पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
