24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) को एक बार फिर पूछताछ के लिए 11 सितंबर को तलब किया है। सुखबीर बादल इससे पहले भी इस…

24GhanteOnline
September 8, 2026
1 min read
पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) को एक बार फिर पूछताछ के लिए 11 सितंबर को तलब किया है।

सुखबीर बादल इससे पहले भी इस मामले में एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं। वह पूर्व में कह चुके हैं कि जांच टीम जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह सहयोग करते हुए पेश होंगे।

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने इस कार्रवाई को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समय कई मुद्दों पर घिरी हुई है और लोगों का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

कलेर ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में अदालत की ओर से दो सुनवाइयों के दौरान सरकार को फटकार लगाई गई थी, जिसके बाद सुखबीर बादल को दोबारा तलब किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…