24 घण्टे ऑनलाइन

पानी पर घटिया राजनीति न करें पंजाब के नेता: मुख्यमंत्री

पंचकूला: हरियाणा के अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर लगातार पंजाब से विवाद गहराता जा रहा है। यह मामला गत चार दिनों से तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने जहां आपात स्थिति भांपते हुए आज…

24GhanteOnline
May 2, 2025
2 min read

पंचकूला: हरियाणा के अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर लगातार पंजाब से विवाद गहराता जा रहा है। यह मामला गत चार दिनों से तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने जहां आपात स्थिति भांपते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, वहीं इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) का बयान भी सामने आया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने पंजाब के नेताओं से आग्रह किया कि पंजाब सरकार और नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करें और उनके हित में काम करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता पानी के मामले पर घटिया राजनीति न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपना हक मांग रहे है और जितना पानी हरियाणा को पहले से मिलता रहा है, उतना ही मांगा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि हरियाणा सिंचाई के लिए नहीं पीने के लिए पानी मांग रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है और गुरुओं को हम प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बाहर का नहीं है, पंजाब से ही निकला है। पानी बर्बाद होकर पाकिस्तान चला जाएगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी प्राकृतिक स्त्रोत है। यदि हरियाणा को पानी नहीं दिया गया तो भी यह पानी बर्बाद (वेस्ट) होकर पाकिस्तान चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पाकिस्तान भारत के निर्दोष लोगों की जान ले रहा है, उसे पानी क्यों दिया जाए, उसे किसी कीमत पर पानी नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि यदि हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से पंजाब को पीने के पानी की जरूरत पड़ेगी तो हरियाणा से जमीन का पानी भी ट्यूबवेल के जरिए निकालकर पंजाब को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं की परंपरा को निभाये, न कि पानी पर राजनीति करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…