24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस (Punjab Congress) ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मंजूरी के बाद पार्टी ने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को नई…

24GhanteOnline
July 8, 2026
2 min read
पंजाब कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस (Punjab Congress) ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मंजूरी के बाद पार्टी ने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। नई व्यवस्था के तहत उन्हें अलग-अलग सह प्रभारियों के साथ समन्वय और जिला स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को मिला अलग-अलग प्रभार

नई जिम्मेदारियों के अनुसार:

  • सुखविंदर सिंह डैनी को पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी सूरज ठाकुर के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वह विधानसभा क्षेत्रों में सचिवों के साथ काम करने के अलावा 42 जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • संगत सिंह को सह प्रभारी रविंद्र दलवी के साथ लगाया गया है। उन्हें 45 जिलों का प्रभार सौंपा गया है।
  • राज कुमार वेरका को सह प्रभारी हीना कवाडे के साथ विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही वह 30 जिलों के संगठनात्मक कार्यों की निगरानी करेंगे।

चुनावी रणनीति पर फोकस

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल इन दिनों पांच दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ में हैं। इस दौरान वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और नेताओं के बीच समन्वय को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के जरिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों को गति मिल सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…