इस आइकॉनिक बाइक ने पूरे किए 25 साल, ग्राहकों के लिए खास ऑफर
बजाज ऑटो ने भारत में Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने पर चुनिंदा Bajaj Pulsar मॉडल्स पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है. इस एनिवर्सरी ऑफर में सीधे पैसे की बचत, फाइनेंस पर जीरो प्रोसेसिंग फीस और 5 फ्री सर्विस…

बजाज ऑटो ने भारत में Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने पर चुनिंदा Bajaj Pulsar मॉडल्स पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है. इस एनिवर्सरी ऑफर में सीधे पैसे की बचत, फाइनेंस पर जीरो प्रोसेसिंग फीस और 5 फ्री सर्विस शामिल हैं. बजाज ने बताया कि यह लिमिटेड पीरियड ऑफर सभी बाजारों में शुरू हो चुका है और थोड़े समय के लिए ही उपलब्ध रहेगा.
फिलहाल भारत में Pulsar की कुल 11 मॉडल्स की रेंज मौजूद है, जिनके इंजन 125cc से लेकर 400cc तक हैं. इसमें एंट्री लेवल Pulsar 125 शामिल है. इसके बाद Pulsar N150, Pulsar 150 और Pulsar N160 आते हैं. ऊपर की रेंज में Pulsar NS160 और Pulsar NS200 के साथ फुली-फेयर्ड Pulsar RS200 शामिल है. 250cc सेगमेंट में Pulsar N250 और Pulsar F250 हैं, जबकि हाल ही में लॉन्च हुआ Pulsar NS400Z इस लाइनअप का सबसे ताकतवर Pulsar मॉडल है.
स्पोर्टी बाइक्स में Pulsar की अहम भूमिका
बजाज के अनुसार, Pulsar ब्रांड ने पिछले ढाई दशकों में भारत के स्पोर्ट्स और नेकेड बाइक सेगमेंट को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई है. कंपनी का कहना है कि Pulsar रेंज ने ज्यादा लोगों तक बेहतर परफॉर्मेंस और स्पोर्टी डिजाइन पहुंचाया है. इसमें DTS-i जैसी तकनीकें भी शामिल हैं, जिन्हें ब्रांड की शुरुआत में ही पेश किया गया था.
NS400Z आगे बढ़ाता है Pulsar की विरासत
Pulsar NS400Z को इसी विरासत को आगे बढ़ाने वाला मॉडल बताया गया है. यह अब तक की सबसे ज्यादा पावर देने वाली Pulsar बाइक है और ब्रांड की मौजूदा परफॉर्मेंस-फोकस्ड रेंज का अहम हिस्सा है. इस मौके पर बजाज ऑटो लिमिटेड के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि यह एनिवर्सरी ऑफर ज्यादा फायदा देने के लिए लाया गया है, जबकि ब्रांड आगे भी परफॉर्मेंस पर आधारित प्रोडक्ट्स पर फोकस करता रहेगा. बजाज ने इस ऑफर की आखिरी तारीख नहीं बताई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
