24 घण्टे ऑनलाइन

मराठा आरक्षण आंदोलन तेज, बीड के सतीश देशमुख का हार्ट अटैक से निधन

महाराष्ट्र में मराठा समाज आरक्षण (Maratha Samaj Arakshan) को लेकर आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) के नेतृत्व में मराठा समाज ने चलो मुंबई का ऐलान किया है। इसके…

24GhanteOnline
August 29, 2025
2 min read

महाराष्ट्र में मराठा समाज आरक्षण (Maratha Samaj Arakshan) को लेकर आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) के नेतृत्व में मराठा समाज ने चलो मुंबई का ऐलान किया है। इसके समर्थन में हजारों लोग मुंबई की ओर कूच कर रहे हैं।

इसी दौरान बीड जिले के 45 वर्षीय सतीश देशमुख ( Satish Deshmukh) , जो इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे केज तालुका के वरपगांव के निवासी और किसान थे। पिछले दो वर्षों से वे लगातार मराठा आरक्षण आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे। बुधवार को वे अपने साथियों के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन गुरुवार सुबह नारायणगांव में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया।

गांव और परिवार में शोक की लहर


सतीश देशमुख ( Satish Deshmukh) के निधन की खबर से उनके गांव और परिवार में गहरा शोक है। देशमुख के पिता और भाई सेना में कार्यरत हैं। उनके पास मात्र साढ़े तीन एकड़ जमीन थी, जिस पर परिवार की आजीविका निर्भर थी। उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। देशमुख अपने पीछे पत्नी, 19 वर्षीय बेटे और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं।

आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि


देशमुख ( Satish Deshmukh) की अचानक हुई मौत से मराठा आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता भावुक हो गए। आंदोलनकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आरक्षण की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

मराठा समाज की मांग


मराठा समाज की प्रमुख मांग है कि उन्हें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल कर आरक्षण दिया जाए। इस मुद्दे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देने की शुरुआत उनकी सरकार ने ही की थी और इसके लिए अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया। इसके बावजूद अब ओबीसी में आरक्षण की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन वे यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस आंदोलन की आवश्यकता क्यों पड़ी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…