24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूचना पाकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, पारा और ठाकुरगंज थाना की पुलिस…

24GhanteOnline
August 17, 2026
1 min read
लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूचना पाकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, पारा और ठाकुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। सभी छात्र-छात्रायें सकुशल विद्यालय परिसर में वापस हो चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनसे वार्ता की जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी होने की वजह से उनकी शिक्षा अधूरी है। इससे नाराज सैकड़ों बच्चों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर दुबग्गा रोड को चारों तरफ से पूरी तरह जाम कर दिया है। पूरे मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया।

सूचना मिलते ही समाज कल्याण विभाग के उच्चाधिकारी, एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी काकोरी, एसडीएम, सीडीओ, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में वार्ता की। छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल स्कूली बच्चे अपने विद्यालय वापस पहुंच गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें