24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से दिन भर रहेंगे एक्टिव, देखें टेस्टी डिश

दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा आपने बाजार में कई बार खाया होगा जो कि कई लोगों को घर पर बनाना झंझट लगता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए मूंग का डोसा (Moong Dal Dosa) बनाने की आसान Recipe लेकर आए हैं। प्रोटीन से भरपूर यह…

24GhanteOnline
May 11, 2026
2 min read

दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा आपने बाजार में कई बार खाया होगा जो कि कई लोगों को घर पर बनाना झंझट लगता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए मूंग का डोसा (Moong Dal Dosa) बनाने की आसान Recipe लेकर आए हैं। प्रोटीन से भरपूर यह डोसा बेहद स्वादिष्ट लगता हैं जिसे ब्रेकफास्ट में भी बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

मूंग का डोसा (Moong Dal Dosa) बनाने की सामग्री

- 250 ग्राम धूप में सूखे कटे हुए
- 1 छोटी चम्मच काला जीरा
- 1 अदरक का टुकड़ा
- 5 हरी मिर्च
- जरूरत के अनुसार नमक
- जरूरत के अनुसार पानी

मूंग का डोसा (Moong Dal Dosa) बनाने की विधि

- मिक्सर ग्राइंडर में पहले से भींगा हुआ हरा मूंग, बारिक कटा अदरक, खडा़ जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, ये सभी सामग्री ले ले और इसे पीसकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पीसे हुए गाढ़े डोसा के बैटर को एक बड़े बाउल में लें और उसमें स्वादानुसार नमक मिला लें।
- एक पैन को गर्म करें, अब इस गर्म पैन में डोसा के बैटर को डालकर इसे अच्छी तरह से डोसा का आकार दें।
- डोसा को तब तक पकाएं जब तक यह गोल्डन ब्राउन रंग में बदलकर क्रिस्पी ना हो जाए।
- अब इस गोल्डन ब्राउन, क्रिस्पी डोसा (Moong Dal Dosa) को पेन से निकालकर प्लेट में रखें।
- इसे नारियल की चटनी या अपने किसी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।