24 घण्टे ऑनलाइन

Propose Day: इन शायरियों के साथ करें अपने पार्टनर से प्यार का इजहार

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो चुकी हैं और आज दूसरा दिन हैं जिसे प्रपोज डे (Propose Day) के रूप में मनाया जाता हैं। आज के दिन सभी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं।…

24GhanteOnline
February 8, 2026
2 min read

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो चुकी हैं और आज दूसरा दिन हैं जिसे प्रपोज डे (Propose Day) के रूप में मनाया जाता हैं। आज के दिन सभी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं। हांलाकि सभी इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं । लेकिन आपके दिल से निकली आवाज उनके दिल को छू जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी शायरी लेकर आए हैं जिनकी मदद से पार्टनर को प्रपोज कर उन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं।

>> कसूर तो था ही इन निगाहों का, जो चुपके से दीदार कर बैठा।

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी, पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा।।

>>मुझे खामोश राहों मै तेरा साथ चाहिए, तनहा है मेरा हाथ तेरा हाथ चाहिए।

जूनून-ई-इश्क को तेरी ही सौगात चाहिए, मुझे जीने के लिए तेरा ही प्यार चाहिए।।

>> दिल की किताब में गुलाब उनका था, रात की नींद में वो ख्वाब उनका था।

है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया, मर जाएँगे बिन तेरे ये जवाब उनका था।।

>> दिल यह मेरा तुमसे प्यार करना चाहता हैं, अपनी मोहब्बत का इज़हार करना चाहता है।

देखा हैं जब से तुम्हे ऐ मेरे हमदम, सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करना चाहता है।।

>> उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है, उनसे कह न पाना हमारी मजबूरी है।

वो क्यू नहीं समझते हमारी खामोशी को, क्या प्यार का इज़हार करना ज़रूरी है।।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।