24 घण्टे ऑनलाइन

छिपकली के इस अंग पर गिरने से होती है संपत्ति की प्राप्ति

छिपकली (Lizard) का दिखना एक बड़ी ही कॉमन सी घटना है। लगभग हर घर में छिपकली दीवार पर रेंगती या जमीन पर चलती नजर आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार छिपकली का घर में दिखना शगुन और अपशगुन दोनों ही…

24GhanteOnline
March 13, 2025
2 min read

छिपकली (Lizard) का दिखना एक बड़ी ही कॉमन सी घटना है। लगभग हर घर में छिपकली दीवार पर रेंगती या जमीन पर चलती नजर आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार छिपकली का घर में दिखना शगुन और अपशगुन दोनों ही तरह से देखा जाता है। हम आपको बता रहे हैं छिपकली से जुड़े शगुन और अपशगुन के बारे में।

# नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

# अगर कोई व्यक्ति छिपकली के जोड़े को संभोग करते देख लेता है तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही उसकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होने वाली है।

# अगर आपके माथे पर छिपकली गिर जाए तो माना जाता है कि आपको संपत्ति मिलने वाली है। नाक पर छिपकली गिरती है तो माना जाता है कि जल्द ही भाग्योदय होगा। गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति होगी। दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। वहीं बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।

# शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।

# दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

# अगर दो छिपकलियों को झगड़ते देख लिया जाए तो समझ लें कि आने वाले समय में आपका किसी बेहद नजदीकी व्यक्ति या प्रेमी से झगड़ा होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…