असम के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं : नितिन गडकरी
गुवाहाटी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आज यहां कहा कि असम में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्व सरमा…
गुवाहाटी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आज यहां कहा कि असम में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य के लोगों के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी और विकास की गति को और तेज करेगी।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे गडकरी (Nitin Gadkari) ने संवाददाताओं से कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और केंद्र सरकार असम को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से ही लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की योजना तैयार की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क संपर्क, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार लगातार तीसरी बार असम में सत्ता संभालने जा रही है। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक में असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट सहित सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण से पहले सरमा ने घोषणा की कि रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोड़ो तथा अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही रंजीत दास को असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
