24 घण्टे ऑनलाइन

हरियाणा में तीसरी बिजली कंपनी ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ के गठन की प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए अलग बिजली वितरण कंपनी ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ (Haryana Agri Discom) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने बुधवार को मुख्य अभियंता (वाणिज्य) यूएचबीवीएन दीपक पोपली को इस…

24GhanteOnline
June 10, 2026
2 min read

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए अलग बिजली वितरण कंपनी ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ (Haryana Agri Discom) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने बुधवार को मुख्य अभियंता (वाणिज्य) यूएचबीवीएन दीपक पोपली को इस योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस साल बजट के दौरान प्रदेश में तीसरी बिजली कंपनी के गठन का ऐलान किया था। वर्तमान में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के माध्यम से प्रदेश में बिजली आपूर्ति हो रही है। सरकार ने कृषि क्षेत्र को अलग करते हुए हरियाणा एग्री डिस्कॉम (Haryana Agri Discom) की स्थापना का ऐलान किया था। नई कंपनी के गठन को लेकर अधिसूचना जारी किए जाने के बाद अब सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी दीपक पोपली को एग्री-डिस्काम योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

दोनों बिजली निगमों की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, दीपक पोपली, जो वर्तमान में मुख्य अभियंता (वाणिज्य), यूएचबीवीएन पंचकूला के पद पर कार्यरत हैं, कृषि क्षेत्र से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्यान्वयन, मॉनिटरिंग और प्रगति समीक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह फील्ड स्तर पर योजना के क्रियान्वयन की निगरानी के साथ-साथ आवश्यक नीतिगत और प्रशासनिक सुधारों को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे।

नई कंपनी पूरे राज्य के कृषि फीडरों और कृषि उपभोक्ताओं का प्रबंधन करेगी। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर 15 अगस्त 2026 तक हरियाणा एग्री डिस्कॉम (Haryana Agri Discom) को पूरी तरह संचालित कर दिया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…