24 घण्टे ऑनलाइन

प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में बजने वाली है शहनाई, बेटे रेहान ने की सगाई

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।…

24GhanteOnline
December 30, 2025
2 min read

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में रेहान की अवीवा बेग के साथ सगाई हुई। शादी की तारीखों का जल्द ही ऐलान किए जाने की संभावना है।

24 साल के रेहान (Rehan Vadra) विजुअल आर्टिस्ट हैं और उनकी सगाई दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ हुई है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद बेहद निजी समारोह में सगाई कार्यक्रम कराया गया। अवीवा भी पेशे से फोटोग्राफर हैं।

सूत्रों का कहना है कि रेहान और अवीवा (Rehan-Aviva) की शादी की तारीख भी जल्द ही तय कर दी जाएगी। हालांकि परिवार की ओर से इस शादी को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि कि रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) ने करीब 7 साल तक चले संबंधों के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया। कहा जा रहा है कि दोनों परिवार की ओर से इस सगाई के लिए मंजूरी मिल गई है।

प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा (Rehan Vadra) के 2 बच्चे हैं। रेहान के अलावा मिराया वाड्रा उनकी बेटी हैं। प्रियंका के बेटे-बेटी तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने पिछले साल 2024 के नवंबर में वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान अपनी मां के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।