24 घण्टे ऑनलाइन

अतीत की नहीं आज जो हो रहा है उस पर बात करें... प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग और भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा…

24GhanteOnline
August 19, 2025
2 min read

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग और भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे, बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने (Priyanka Gandhi) कहा कि भाजपा को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और अतीत की बात करना बंद करना चाहिए। एसआईआर क्यों किया जा रहा है, इसका जवाब दें। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “इन 10-11 सालों में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनसे उन्होंने (भाजपा) नेहरू जी की गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, अतीत की बात करना बंद करना चाहिए। आज जो हो रहा है उस पर बात करें, एसआईआर क्यों किया जा रहा है इसका जवाब दें, वोट चोरी के मुद्दे पर बात करें। जनता को समझाइए, अगर ये सच नहीं है तो जनता को बता दें।”

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वो किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे, लड़ते रहेंगे, और बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘शपथ’ के मामले पर कहा कि सबसे बड़ी शपथ हम लोकसभा में लेते हैं। ये जो हलफनामा मांग रहे हैं, ये बेकार की बात है।

जैसे ही हलफनामा आएगा, वे कहेंगे कि ये 45 दिन बाद दिया था, इसलिए इसे रद्द कर देंगे। ये सब बकवास है, सच्चाई सबके सामने है, सच्चाई का जवाब दें। ये सब क्यों हुआ? 100-100 लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं, इतने लोग एक एड्रेस पर कैसे हैं? पहले राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जब जवाब नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, हलफनामा, शपथ पत्र की बात करेंगे। जो मुद्दे उठाए हैं उनका जवाब दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।