24 घण्टे ऑनलाइन

Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम, जानें कब और कहां देख सकते हैं

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड 'ऑस्कर्स' के मंच पर नजर आएंगी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 98वें…

24GhanteOnline
March 6, 2026
3 min read

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड 'ऑस्कर्स' के मंच पर नजर आएंगी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के लिए प्रेजेंटर्स की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रियंका का नाम प्रमुखता से शामिल है। वह इस प्रतिष्ठित समारोह में विजेताओं को सुनहरी ट्रॉफी (ऑस्कर स्टैच्यू) प्रदान करती नजर आएंगी।

हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है। उस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं, जो सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे यानी विनर्स को अवॉर्ड देते नजर आएंगे। इसके लिए प्रियंका चोपड़ को भी चुना गया है। वो ऑस्कर 2026 के मंच पर प्रेजेंटर के तौर पर दिखेंगी। जो लिस्ट सामने आई है उसमें प्रियंका के अलावा विल आर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्विनेथ पाल्ट्रो, ऐन हैथवे और पॉल मेस्कल के नाम भी शामिल हैं।

कब और कहां देख सकतें हैं ऑस्कर इवेंट


इससे पहले इसी साल के इवेंट के लिए जेवियर बार्डेम, एड्रियन ब्रॉडी, क्रिस इवांस, जोई सलदाना और डेमी मूर का नाम भी प्रेजेंटर के तौर पर सामने आया है। वहीं अब ये एक और लिस्ट आई है। इवेंट होस्टिंग की कमान इस बार अमेरिकी टीवी होस्ट और कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन को मिली है। ये इवेंट 15 मार्च (रविवार) को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में शाम 7 बजे होने वाला है। वहीं भारतीय समयानुसार इसे 16 मार्च (सोमवार) की सुबह 04:30 बजे देख पाएंगे। जियो हॉटस्टार पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इस साल के लिए भारत से नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ शॉर्टलिस्ट हुई थी, जो करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। हालांकि, ये फिल्म नॉमिनेशन में जगह पक्की नहीं कर पाई और अवॉर्ड जीतने की रेस से बाहर हो गई। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर इस फिल्म में अहम रोल में हैं।

पहले भी अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं प्रियंका (Priyanka Chopra)


बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करती नजर आएंगी। इससे पहले साल 2016 में भी वो बतौर प्रेजेंटर इवेंट में शामिल हुई थीं। बहरहाल, प्रियंका के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का इंतजार है। ये इंडियन सिनेमा में उनकी कमबैक फिल्म है। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू भी दिखने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…