24 घण्टे ऑनलाइन

तहव्वुर राणा को मिले मुकदमा लड़ने का कानूनी अधिकार... बोले कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ( Tahawwur Rana) एक विशेष विमान गुरुवार (10 अप्रैल) दोपहर करीब 2:30 बजे नई दिल्ली पहुंचा। भारत आने के बाद राणा के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। इस बीच देश में…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ( Tahawwur Rana) एक विशेष विमान गुरुवार (10 अप्रैल) दोपहर करीब 2:30 बजे नई दिल्ली पहुंचा। भारत आने के बाद राणा के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। इस बीच देश में सियासत गरमाने लगी है। अलग-अलग राजनीति दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने राणा को अपने खिलाफ मुकदमें कानूनी अधिकार दिये जाने की वकालत की है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan ) ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में तहव्वुर हुसैन राणा ( Tahawwur Rana) के प्रत्यर्पण पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, पृथ्वीराज चव्हाण कहते हैं, “…राणा ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है, जबकि डेविड कोलमैन हेडली ने इसमें भूमिका निभाने की बात स्वीकार की है। इसलिए अमेरिकी सरकार ने हेडली को मुखबिर बनाने का फैसला किया।

उन्होंने उसे अपनी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी में शामिल किया है। ताकि ड्रग तस्करी पर लगाम लगाई जा सके। वह अब अमेरिकी पेरोल पर है। 2009 से 2025 तक की लंबी लड़ाई के बाद आज उनमें से एक (तहव्वुर हुसैन राणा) को वापस लाया जा रहा है…मुकदमा चलेगा।”

चव्हाण (Prithviraj Chavan ) ने आगे कहा, “हम मांग करते हैं कि जिस तरह कसाब के लिए भारतीय कानूनों के तहत उचित सुनवाई हुई, उसे वकील दिया गया और उसे उच्च न्यायालय के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय में भी अपील करने के अवसर मिले। उसे अपनी बात रखने और वकील रखने का अधिकार मिले। इन सबके बाद फैसला सुनाया गया।

भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर पहुंचते ही NIA ने किया गिरफ्तार


उसी तरह जब राणा ( Tahawwur Rana) के मामले में सुनवाई होगी तो उसे भी कानूनी अधिकार दिए जाने चाहिए और उसे जो भी सजा दी जाएगी, उसे स्वीकार करना होगा। हमारे देश में कंगारू कोर्ट नहीं चलेगा…”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…