प्रीतम चक्रवर्ती का ऑफिस बॉय जम्मू से अरेस्ट, किया था ये कांड
बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) के स्टुडियो से 40 लाख की चोरी कर फरार आरोपी को मुंबई की मालाड पुलिस ने महज 15 दिनों में 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की मदद से जम्मू कश्मीर से…
बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) के स्टुडियो से 40 लाख की चोरी कर फरार आरोपी को मुंबई की मालाड पुलिस ने महज 15 दिनों में 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की मदद से जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में मालाड पुलिस ने आरोपी के पास से 36 लाख रुपए कैश और लैपटॉप और मोबाइल आइफोन जब्त कर लिया है।
मालाड पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई विजय कुमार पंहाले के अनुसार आरोपी नौकर करीब 4 साल से म्यूजिक डायरेक्टर (Pritam Chakraborty) के ऑफिस में काम करता था।
दरसअल नौकर को म्यूजिक का शौक था। वह म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहता था लेकिन मालिक ने उसे नौकर की तरह काम पर रखा था। इसलिए मालिक से बदला लेने के लिये वह स्टुडियो में रखे लाखों रुपए चुराकर फरार हो गया। आरोपी आशिष श्याल (32) ने मालाड पुलिस को गुमराह करने के लिये चोरी के बाद अपना मोबाइल रास्ते में फेंक दिया और नोटों से भरे बैग को हवाला के जरिए जम्मू कश्मीर भेज दिया। इसके बाद खुद ट्रेन से जम्मू पहुंच गया।
जम्मू से गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। आरोपी ने चोरी के बाद कई ऑटो रिक्शा बदले। उसने पहले कांदिवली में ऑटो पकड़ी, फिर पैदल चलते हुए मार्वे रोड से दूसरी ऑटो ली। इसके बाद आरोपी ने मलवनी, चारकोप, और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक ऑटो बदल-बदल कर यात्रा की।
मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अवकाश की पूरी लिस्ट
रातभर आरोपी लगातार ऑटो बदलता रहा और पैदल चलता रहा, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी से फ़ॉलो करते हुए जम्मू तक पहुंची। जहां पत्नी के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
