पुंछ जेल में कैदियों ने कर्मचारियों पर किया हमला, एक प्रिजनर घायल
जम्मू-कश्मीर की पुंछ जिला जेल (Poonch Jail) में बुधवार को कैदियों ने जेल कर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक कैदी घायल हुआ है। हालात पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एसओजी को जेल में भेजा गया है। घायल…
जम्मू-कश्मीर की पुंछ जिला जेल (Poonch Jail) में बुधवार को कैदियों ने जेल कर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक कैदी घायल हुआ है। हालात पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एसओजी को जेल में भेजा गया है। घायल कैदी का राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुछ कैदियों ने जिला जेल (Poonch Jail) में खाना बनाने वालों के साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर जेल सुरक्षा कर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो कैदियों ने जेल कर्मियों पर भी हमला कर दिया। इस पर अन्य कैदी भी जेल कर्मियों से भिड़ गए। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और एसओजी को जेल में बुलाया गया।
पुंछ जिला जेल पहुंचे अधिकारी
इस दौरान गैरकानूनी गतिविधि के आरोप में जेल (Poonch Jail) में बंद कश्मीर निवासी नजीर अहमद नाम का कैदी घायल हो गया। उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसके हाथ पर चोटें आईं हैं। इस घटना के बाद जिला पुलिस के उच्च अधिकारी भी जेल में पहुंचे हैं।
उधमपुर जिले में बड़ा हादसा
उधर, जम्मू रीजन के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि कार में सवार 4 लोग सुरक्षित हैं। अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल कार को शशिकांत नाम का शख्स चला रहा था।
पुलिस ने बताया, चिनैनी तहसील के नरसू में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ये कार डिवाइडर से टकराई। इस हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कार में सवार 4 लोगों को कोई चोट नहीं आई है।
अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3 हजार 880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए 7 हजार 500 से ज्याजा तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सुबह जम्मू से रवाना हुआ है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
