24 घण्टे ऑनलाइन

अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर में MahaShivaratri पर परिजनों ने की विशेष पूजा, तमिलनाडु से आए पुजारी

इटावा। यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भगवान शिव को समर्पित केदारेश्वर मंदिर (Kedareshwar Temple) का निर्माण करवा रहे हैं। इस मंदिर का निर्माण केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर किया…

24GhanteOnline
February 27, 2025
2 min read

इटावा। यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भगवान शिव को समर्पित केदारेश्वर मंदिर (Kedareshwar Temple) का निर्माण करवा रहे हैं। इस मंदिर का निर्माण केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिलेश यादव ने इस मंदिर का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

महाशिवरात्रि पर अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य इस मंदिर (Kedareshwar Temple) में पहुंचे थे। हालांकि, यादव परिवार के सदस्य मंदिर का निर्माण कार्य देखने के लिए समय-समय पर यहां पहुंचते रहते हैं। इस मंदिर को बनते हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है।

आपको बता दें कि केदारेश्वर मंदिर (Kedareshwar Temple) को इटावा सफारी पार्क के सामने बनवाया गया है। निर्माण कार्य के साथ-साथ मंदिर में पूजा-पाठ भी चल रहा है। मंदिर की पहली महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ रही जिन्होंने भोले बाबा पर जलाभिषेक किया।

मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने संगम तट पर प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान


खास बात यह रही कि केदारेश्वर मंदिर (Kedareshwar Temple) की प्रथम महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर तमिलनाडु से कई पुजारी आए हुए थे। उन सभी ने सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ पूजन का कार्य शुरू किया। शाम को सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव के चचेरे भाई, इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने अपनी पत्नी सहित पहुंचकर जलाभिषेक व हवन पूजन किया।

परिवार के सदस्यों में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव को भी पहुंचना था लेकिन किसी कारण से वे नहीं पहुंच सके। जानकारी के अनुसार, केदारेश्वर मंदिर पर भगवान शिव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जा चुकी है, नंदी भगवान को बीते दिन स्थापित किया गया है। दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर इस मंदिर को डिजाइन किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।