महाकाल के दरबार में विवाद! पुजारी-महंत में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में बुधवार को गर्भगृह में पुजारी महेश शर्मा और नाथ संप्रदाय के महंत महावीरनाथ के बीच विवाद हो गया। विवाद ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों…
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में बुधवार को गर्भगृह में पुजारी महेश शर्मा और नाथ संप्रदाय के महंत महावीरनाथ के बीच विवाद हो गया। विवाद ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
जानकारी के मुताबिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीरनाथ, गोरखपुर से आए महंत शंकरनाथ महाराज के साथ सुबह सवा आठ बजे दर्शन पूजन के लिए महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) पहुंचे थे। गर्भगृह में प्रवेश के समय मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उनसे कहा कि वे ड्रेस कोड का पालन करें और पगड़ी उतारें। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
महंत महावीरनाथ ने आरोप लगाया कि पुजारी महेश शर्मा सभी श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ आए महंत हार्ट पेशेंट हैं, फिर भी उनसे पगड़ी और कपड़े उतरवाए गए। महंत ने कहा कि वे कलेक्टर को ज्ञापन देकर महेश शर्मा को मंदिर से हटाने की मांग करेंगे।
वहीं पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि महावीरनाथ मंदिर की मर्यादा तोड़ते हैं। गर्भगृह में सहायक प्रशासक से जल चढ़वा रहे थे, तभी उन्होंने वहां अनुचित शब्दों का प्रयोग किया। पुजारी ने कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए एक तय ड्रेस कोड है, जिसका पालन सभी को करना चाहिए।
मंदिर प्रबंध समिति ने घटना को गंभीरता से लिया है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
