24 घण्टे ऑनलाइन

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, रविवार को सीएम बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा

नई दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू (President Rule Imposed) कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही नए मुख्यमंत्री के…

24GhanteOnline
February 13, 2025
2 min read

नई दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू (President Rule Imposed) कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया था। मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। हालांकि अब सूबे में राष्ट्रपति शासन (President Rule) लागू कर दिया गया है।

संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्य विधानसभाओं को अपनी अंतिम बैठक के छह महीने के भीतर बुलाना अनिवार्य है। मणिपुर में पिछला विधानसभा सत्र 12 अगस्त 2024 को बुलाया किया गया था। लेकिन बीते दिन यानी बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने की समय सीमा खत्म हो गई।

हिंसा के बीच बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा


हालांकि, राज्यपाल अजय भल्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र को सस्पेंड कर दिया।

बीरेन सिंह ने अपनी सरकार के अविश्वास प्रस्ताव और महत्वपूर्ण फ्लोर टेस्ट का सामना करने से ठीक एक दिन पहले पद छोड़ दिया, जिससे राजनीतिक टकराव की संभावना टल गई। मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के लगभग 2 साल बाद और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच उनका इस्तीफा आया, जो लगातार उन्हें हटाने की मांग कर रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।