24 घण्टे ऑनलाइन

देश की पहली नागरिक ने राफेल से भरी उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने आज (29 अक्टूबर 2025) को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी है। राफेल में उड़ान से पहले उन्होंने बाकायदा फाइटर प्लेट सूट पहना। इसके बाद अधिकारियों से…

24GhanteOnline
October 29, 2025
2 min read
देश की पहली नागरिक ने राफेल से भरी उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने आज (29 अक्टूबर 2025) को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी है। राफेल में उड़ान से पहले उन्होंने बाकायदा फाइटर प्लेट सूट पहना। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात भी की, राष्ट्रपति की इस उड़ान को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। यही वजह है कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) ने दुनिया के सामने साहसिक नेतृत्व को प्रदर्शित किया। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह खुद राफेल विमान उड़ा रहे हैं। इससे पहले मुर्मू को अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

तस्वीरों में: असम के तेजपुर में राष्ट्रपति मुर्मू की लड़ाकू विमान में पहली  उड़ान

पहले भी कर चुकी हैं फाइटर जेट की सवारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) इससे पहले भी फाइटर जेट की सवारी कर चुकी हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने लोहगांव एयरफोर्स बेस से सुखोई-30 एमकेआइ में उड़ान भरी थी। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं जिन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

अंबाला से उड़ान भरना खास

राष्ट्रपति (President Murmu) का हरियाणा के अंबाला से उड़ान भरने के पीछे भी एक मैसेज छिपा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एयरबेस का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था। यहां राफेल एयरक्राफ्ट की तैनाती होती है। अंबाला में राफेल की 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) तैनात है। यह स्क्वाड्रन राफेल लड़ाकू विमानों के पहले बैच को संचालित करती है और हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन पर स्थित है।

इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति (President Murmu) ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े जवानों को सम्मानित करेंगी। उनके साथ इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज सहित कई रक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।