राष्ट्रपति ने गोरखपुर में किया वन महोत्सव का शुभारंभ
लखनऊ/गोरखपुर: देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने पहली से सात जुलाई तक चलने वाले 'वन महोत्सव-2025' का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के…
लखनऊ/गोरखपुर: देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने पहली से सात जुलाई तक चलने वाले 'वन महोत्सव-2025' का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। राष्ट्रपति (President Murmu) ने पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया।
राष्ट्रपति (President Murmu) ने यहां जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी मौजूद रहे।
वन मंत्री ने की त्रिवेणी वन की स्थापना
वन महोत्सव के अंतर्गत ही वन, पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल में त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने यहां ओपन जिम का उद्घाटन, योगा मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ व बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
