24 घण्टे ऑनलाइन

छठ पूजा के लिए ऐसे तैयार करें ठेकुआ प्रसाद, ये है पूरी विधि

आस्था का महापर्व छठ ( Chhath Puja) हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। नहाय खाय की परंपरा से शुरू होने वाला ये पर्व पंचमी को खरना,षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सप्तमी को उगते सूर्य को…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

आस्था का महापर्व छठ ( Chhath Puja) हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। नहाय खाय की परंपरा से शुरू होने वाला ये पर्व पंचमी को खरना,षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो जाता है। छठ पर्व ( Chhath Puja) के दौरान ठेकुआ ( Thekua) प्रसाद विशेष तौर पर बनाया जाता है। यहां हम आपको ठेकुआ प्रसाद बनाने के पूरी विधि बता रहे हैं।

छठ माई का प्रसाद है ठेकुआ ( Thekua) प्रसाद


ठेकुआ प्रसाद के बिना छठ पूजा ( Chhath Puja)  को अधूरा माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि यह प्रसाद छठ माई का सबसे पसंदीदा पकवान है। छठ पूजा के बाद ठेकुआ को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। यदि आप भी घर पर ही 'खस्ता ठेकुआ' बनाना चाहते हैं तो ऐसे तैयार कर सकते हैं।

ठेकुआ ( Thekua) बनाने के लिए सामान


गेहूं का आटा - 500 ग्राम
गुड़ - 250 ग्राम
तलने के लिए शुद्ध घी
इलायची पिसी हुई 10 ग्राम
1 नारियल कद्दूकस किया हुआ

ऐसे तैयार करें ठेकुआ ( Thekua) 


- सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- बड़े बर्तन में 1 कप पानी और गुड़ मिलाकर अच्छी तरह उबालें।
- गुड़ की चाशनी को अब अच्छी तरह से छान लें।
- इस चाशनी में गेहूं के आटे में अच्छी तरह से मिला दें।
- इस मिश्रण में कूटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स करें।
- अब जरूरत के हिसाब से इसमें पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
- आटे की छोटी-छोटी गोल आकार की लोई बना लें।
- कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके ठेकुआ तलें।
- सुनहरी रंग की होने पर कढ़ाई से बाहर निकाल लें।
इस बात की सावधानी रखें कि ठेकुआ ( Thekua) को धीमी आंच पर ही सेकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।