24 घण्टे ऑनलाइन

बारिश में हो जाए कुछ चटपटा, तो फटाफट बनाएं ये चाट

उत्तर भारत को अपने खानपान और स्वाद के लिए जाना जाता हैं जहां विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं समोसा जिसकी दुकान आपको हर गली-नुक्कड़ पर मिल जाएगी। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसी से बनी…

24GhanteOnline
July 13, 2025
2 min read

उत्तर भारत को अपने खानपान और स्वाद के लिए जाना जाता हैं जहां विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं समोसा जिसकी दुकान आपको हर गली-नुक्कड़ पर मिल जाएगी। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसी से बनी समोसा चाट (Samosa Chat) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपको दीवाना बना देगा। यह मिनटों में तैयार हो जाती हैं। आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...

समोसा चाट (Samosa Chat) बनाने की सामग्री

- समोसे 8
- छोले
- इमली की चटनी / मीठी चटनी
- खट्टी चटनी/ हरी धनिया की चटनी
- फिटा हुआ दही
- लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
- नमक ¼ छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
- भुजिया/ महीन सेव 4 बड़ा चम्मच
- कटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच

समोसा चाट (Samosa Chat) बनाने की विधि

- एक सर्विंग में एक चमचा छोले लें।
- समोसे को चार टुकड़ों में तोड़े। छोले के ऊपर दो समोसे तोड़कर रखें। अब समोसे की ऊपर लगभग 2 बड़ा चम्मच फिटा हुआ दही,1 बड़ा चम्मच मीठी चटनी और स्वादानुसार खट्टी धनिया की चटनी डालें।
- अब समोसा चाट पर जरा सा नमक, लाल मिर्च, और भुना जीरा पाउडर छिड़कें।
- समोसा चाट के ऊपर भुजिया या फिर सेव बुरकें।
- अब इसके ऊपर डालें कटा हरा धनिया।
- स्वादिष्ट समोसा चाट (Samosa Chat) अब तैयार है परोसने के लिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।