24 घण्टे ऑनलाइन

इफ्तारी के लिए झटपट बनाकर तैयार करें अंडा पकौड़ा, ये है टेस्टी रेसिपी

रमजान (Ramdan) का पाक महीने चल रहा है। ऐसे में रोजेदार सुबह सहरी (Sehri) और शाम को इफ्तारी (Iftari) करने के लिए कई तरह की टेस्टी डिशेज बनाते हैं। अगर आप भी आपने किसी दोस्त के लिए घर पर इफ्तारी पार्टी रखने का प्लान कर…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read
इफ्तारी के लिए झटपट बनाकर तैयार करें अंडा पकौड़ा, ये है टेस्टी रेसिपी

रमजान (Ramdan) का पाक महीने चल रहा है। ऐसे में रोजेदार सुबह सहरी (Sehri) और शाम को इफ्तारी (Iftari) करने के लिए कई तरह की टेस्टी डिशेज बनाते हैं। अगर आप भी आपने किसी दोस्त के लिए घर पर इफ्तारी पार्टी रखने का प्लान कर रहे हैं तो ट्राई कर सकते हैं ये टेस्टी स्ट्रीट फूड एग पकौड़ा (Egg Pakora) रेसिपी। जी हां, आलू-प्याज के पकौड़े तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन अंडे के ये चटपटे पकौड़े ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होते हैं बल्कि इन्हें बनाना भी उतना ही आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है अंड़ा पकौड़ा (Egg Pakora) ।

अंडा पकौड़ा (Egg Pakora) बनाने के लिए सामग्री-


-3 अंडे
-2 हरी मिर्च कटी हुई
-3/4 प्याज कटा हुआ
-2 चम्मच लहसुन
-2 बड़े चम्मच धनिया कटा हुआ
-कप बेसन
-नमक स्वादअनुसार
-1 चम्मच बेकिंग सोडा
-¼ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-तलने के लिए तेल

अंडा पकौड़ा (Egg Pakora) बनाने का तरीका-


- अंडा पकौड़ा (Egg Pakora) बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अंडे, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन,धनिया, बेसन, नमक स्वादानुसार, बेकिंग सोडा और लाल मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए एक तरफ रख दें।
- अब मीडियम आंच पर पकौड़े डीप-फ्राई करने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें।
- तेल गर्म होने पर, अंडे के पकौड़े के मिश्रण को गर्म तेल में डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं।
- सुनहरा होने तक समान रूप से पकाने के लिए पकौड़ों को पलटते रहें।
- पकौड़े (Egg Pakora) फ्राई होने के बाद इन्हें कड़ाही से निकालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।