24 घण्टे ऑनलाइन

Amazon में बड़ी छंटनी की तैयारी, 14 हजार कर्मचारियों से छिन जाएगी नौकरी

Amazon के कर्मचारियों के लिए एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेजन साल 2025 की शुरुआत तक 14000 मैनेजर पदों में कटौती करने जा रहा है, ताकि 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर के बीच सालाना…

24GhanteOnline
March 18, 2025
2 min read

Amazon के कर्मचारियों के लिए एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेजन साल 2025 की शुरुआत तक 14000 मैनेजर पदों में कटौती करने जा रहा है, ताकि 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर के बीच सालाना कॉस्‍ट सेविंग की जा सके। अगर अमेजन छंटनी करता है तो जल्‍द ही मैनेजर लेवल पर 14000 कर्मचारियों को निकाला सकता है।

Amazon इस छंटनी से कंपनी के ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स में 13 प्रतिशत की कमी लाएगी, जिससे मैनेजर्स की संख्या 105,770 से घटकर 91,936 हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से ये फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है, जब इससे ठीक पहले कंपनी ने कम्‍युनिकेशन एंड सस्‍टेनेबिलिटी डिविजन में भी छंटनी की थी। कंपनी ऐसा कर अपने कामकाज को फिर से व्‍यवस्थित करने और टीमों को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही है।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी CEO एंडी जेसी की कॉर्पोरेट फैसले लेने के प्रोसेस को आसान बनाने और वर्क स्किल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्‍सा है। कार्यकारी अधिकारी ने 2025 की पहली तिमाही तक मैनेजर्स के मुकाबले इंडिविजुअल कंट्रीब्‍यूटर के रेश्‍यो को कम से कम 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है।

दिहुली नरसंहार में 4 दशक बाद आया फैसला, 3 दोषियों को फांसी की सजा


मैनेजर लेवल का फिर से तैयार करके, Amazon नौकरशाही को कम करने और वर्कफ्लो की रफ्तार में सुधार करने की कोशिश कर रहा है। मॉर्गन स्टेनली के एक एक्‍सपर्ट ने अनुमान लगाया गया कि इस पहल के तहत लगभग 13,834 मैनेजर वाली पॉजिशन खत्म हो जाएंगी, जो अमेजन की कॉस्ट कटिंग कोशिशों में अहम योगदान देगा।

नौकरी में कटौती के अलावा, अमेजन ने कई कॉस्‍ट कटिंग पॉलिसी शुरू कीं, जिसमें एक 'ब्‍यूरोक्रेसी टिपलाइन' भी शामिल है, जिसके जरिए कर्मचारियों की कमियों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं। मैनेजर को खास उपायों को लागू करने के भी निर्देश दिए गए, जैसे सीनियर लेवल पर नई हायरिंग को रोकना, डायरेक्ट रिपोर्ट की संख्या बढ़ाना और सैलरी की समीक्षा करना।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…