24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी, जल्द घोषित होगी जिला टीम

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही जिला समितियों का गठन करेगी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला टीम में महिलाओं को समुचित स्थान देने तथा समर्पित, अनुशासित, वैचारिक रूप से सशक्त एवं परिश्रमी…

24GhanteOnline
March 15, 2026
1 min read

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही जिला समितियों का गठन करेगी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला टीम में महिलाओं को समुचित स्थान देने तथा समर्पित, अनुशासित, वैचारिक रूप से सशक्त एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को दायित्व देगी। इसके लिए प्रदेश कार्यालय से प्रोफार्मा जिला अध्यक्षों को भेजा गया है।

पार्टी (BJP) ने जिला समितियों के गठन के लिए जिला स्तर पर आम सहमति बनाने के लिए प्रदेश से पर्यवेक्षक भेजे थे। पर्यवेक्षको ने जिला स्तर पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क व संवाद करके कर्मठ, निष्ठावान, ऊर्जावान तथा विचारनिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करके अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी थी। पर्यवेक्षको की रिपोर्ट तथा व्यापक विमर्श के आधार पर पार्टी की जिला समितियों के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

भाजपा (BJP) के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह रविवार को प्रदेश कार्यालय में बृज क्षेत्र की जिला समितियों के गठन पर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से जिलावार चर्चा करेंगे।

Tags:bjp

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें