24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत, अनिश्चितकाल के लिए यात्रा रद्द

वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में रहने वाले प्रसिद्ध रसिक संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की यात्रा एक बार फिर से अनिश्चितकाल के लिए रद्द की गई है। बता दें कि हमेशा की तरह रोजाना श्रद्धालु उनकी…

24GhanteOnline
October 4, 2025
2 min read

वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में रहने वाले प्रसिद्ध रसिक संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की यात्रा एक बार फिर से अनिश्चितकाल के लिए रद्द की गई है। बता दें कि हमेशा की तरह रोजाना श्रद्धालु उनकी यात्रा मार्ग पर उनके दर्शन का इंतजार करते हैं। पिछले दो दिनों से वह यात्रा पर नहीं निकल रहे थे। ऐसे में उनके आश्रम के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई है।

इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के स्वास्थ्य खराब होने के चलते इस यात्रा को बंद किया जा चुका है। इस बार भी उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यात्रा बंद की गई है। अब इस समाचार के सामने आने के बाद प्रेमानंद के अनुयायियों के बीच निराशा फैल गई है और सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

चालू होने पर किया जाएगा सूचित


सुबह होने के बाद उनके भक्त भारी निराशा के साथ वापस लौट रहे हैं। ऐसे में आश्रम की ओर से भी कोई ऑफिशियल जानकारी लोगों को नहीं दी गई थी। 2 दिन बाद आखिरकार आश्रम की ओर से ऑफिशियली इस जानकारी को साझा किया गया है कि फिलहाल अनिश्चितकाल तक प्रेमानंद महाराज यात्रा मार्ग पर नहीं आएंगे। पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि जब भी यात्रा फिर से शुरू होगी तो इसी माध्यम से लोगों को सूचित भी किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।