24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, रात को नहीं निकली पदयात्रा

मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन भक्तों को मंगलवार को भी नहीं हो सके। दरअसल मंगलवार को भी प्रेमानंद महाराज द्वारा रात्रि की पदयात्रा नहीं निकाली गई, जिससे उनके भक्त…

24GhanteOnline
April 16, 2025
3 min read

मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन भक्तों को मंगलवार को भी नहीं हो सके। दरअसल मंगलवार को भी प्रेमानंद महाराज द्वारा रात्रि की पदयात्रा नहीं निकाली गई, जिससे उनके भक्त मायूस हुए। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब के चलते प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा नहीं निकाली।

प्रत्येक दिन के भांति मंगलवार रात्रि को भी भारी संख्या में भक्त अपने गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। सभी उसी रास्ते पर खड़े हो गए जिस मार्ग से होकर प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा निकलते हैं और दर्शन देते हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज के भक्तों को सोमवार की तरह मंगलवार को भी उनके दर्शन नहीं हुए। पिछले दो दिन से भक्त पदयात्रा के माध्यम से प्रेमानंद महाराज के दर्शन न कर पाने के चलते काफी ज्यादा मायूस हैं।

भक्तों का कहना है कि यदि महाराज हमें दर्शन नहीं देंगे तो हमारे जीवन की दिनचर्या का क्या होगा। हम तो उन्हीं का दर्शन करके अपने जीवन के दिनचर्या प्रारंभ करते हैं। दरअसल, सोमवार को भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली थी, लेकिन जब रात्रि के 2 बज गए और प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा से भक्तों को दर्शन नहीं दे सके तो भक्त काफी चिंतित हो गए।

वहीं प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के पर्रिकर के व्यक्ति द्वारा सोमवार को अनाउंस किया गया कि प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा किन्हीं कारणों से नहीं निकल सकेगी और भक्तों को उनके दर्शन नहीं हो सकेंगे। सभी अपनी-अपनी दिनचर्या में वापस चले जाएं। इतना सुनते ही सभी भक्त मायूस हो गए। क्योंकि उनको आशा थी कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन होंगे। फिर वो अपने दैनिक जीवन के कार्यों में चले जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत, रात की पदयात्रा में नहीं आए


वही प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के भक्तों का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं है। हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों तक उनकी पदयात्रा देखने को ना मिले। हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या उनकी तरफ से कोई भी ऐसी सूचना नहीं आई है, जिसमें अनिश्चित कल के लिए पदयात्रा को बंद कर दिया गया हो।

अब देखना यह होगा कि 2 दिन से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दर्शन न होने के चलते क्या रात्रि को निकालने वाली पदयात्रा के तीसरे दिन यानी आज भक्तों को दर्शन होंगे या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।