24 घण्टे ऑनलाइन

धर्मेंद्र के बाद इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, लीलावती में हुए एडमिट

वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती हुए हैं, हालांकि परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक्टर केवल रेगुलर चेक-अप के लिए एडमिट हुए हैं। 88 साल के एक्टर अपनी कमाल के करियर के लिए जाने…

24GhanteOnline
November 10, 2025
1 min read

वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती हुए हैं, हालांकि परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक्टर केवल रेगुलर चेक-अप के लिए एडमिट हुए हैं। 88 साल के एक्टर अपनी कमाल के करियर के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बताया जा रहा है घबराने की कोई भी बात नहीं है।

प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) कुछ दिनों से अपनी तबीयत से परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले शुक्रवार यानी 8 नवंबर को उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उनके दामाद और एक्टर विकास भल्ला ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार है और कुछ दिनों के अंदर ही एक्टर को घर जाने दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि एक्टर को सीने में जकड़न की दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उन्हें एहतियाती तौर पर अस्पताल लाया गया। इस दौरान इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऑबजर्वेशन में रखा था। फैमिली की तरफ से बताया जा रहा है कि अब एक्टर की हालत पहले से ठीक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।