24 घण्टे ऑनलाइन

हो गया पैचअप! प्रतीक यादव ने Insta पर शेयर की अपर्णा यादव संग तस्वीर, लिखा- All is Good

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा, “ऑल इज गुड”। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद होने की खबरें…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
हो गया पैचअप! प्रतीक यादव ने Insta पर शेयर की अपर्णा यादव संग तस्वीर, लिखा- All is Good

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा, “ऑल इज गुड”। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद होने की खबरें आई थीं और प्रतीक ने अपर्णा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। पहले की गई अपनी पोस्ट में प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने अपर्णा यादव  को स्वार्थी बताया था और कहा था कि वो अपर्णा को तलाक दे देंगे पर अब उन्होंने सबकुछ ठीक होने का दावा किया है।

इंस्टाग्राम की अपनी नई पोस्ट में उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि ऑल इज गुड। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम लोग एक चैंपियन परिवार हैं।

2011 में हुई थी शादी

बताते चलें कि अपर्णा यादव (Aparna Yadav)  और प्रतीक (Prateek Yadav) की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। इससे पहले वह दोनों आठ साल तक दोस्त रहे। यह बात अपर्णा ने एक इंटरव्यू में कही थी। 2011 में हुई ये शादी चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।

अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की एक बेटी प्रथमा है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।