24 घण्टे ऑनलाइन

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ…

24GhanteOnline
May 14, 2026
1 min read

लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।


अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी और भाजपा के कई नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।