24 घण्टे ऑनलाइन

'अनुपमा' को पछाड़ इस बहू की बादशाहत लौटी, ये हैं इस हफ्ते के टॉप-20 शोज

छोटे पर्दे पर इस हफ्ते टीआरपी की तस्वीर पूरी तरह बदली-बदली नजर आ रही है। छठे हफ्ते की रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि टीवी की दुनिया में “पक्का नंबर-1” जैसी कोई चीज़ नहीं होती। क्रिकेट का क्रेज़ जहां दर्शकों को स्क्रीन से…

24GhanteOnline
February 20, 2026
2 min read
'अनुपमा' को पछाड़ इस बहू की बादशाहत लौटी, ये हैं इस हफ्ते के टॉप-20 शोज

छोटे पर्दे पर इस हफ्ते टीआरपी की तस्वीर पूरी तरह बदली-बदली नजर आ रही है। छठे हफ्ते की रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि टीवी की दुनिया में “पक्का नंबर-1” जैसी कोई चीज़ नहीं होती। क्रिकेट का क्रेज़ जहां दर्शकों को स्क्रीन से बांधे हुए है, वहीं कुछ पुराने शोज़ ने दमदार वापसी कर के गेम पलट दिया है।

सबसे बड़ा झटका अनुपमा (Anupama) को लगा है। लंबे वक्त से नंबर-1 की कुर्सी पर जमी बैठी रुपाली गांगुली की ये सुपरहिट सीरियल इस हफ्ते फिसलकर दूसरे पायदान पर आ गई। और सीधे टॉप पर पहुंच गया जबरदस्त कमबैक करने वाला शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सीजन 2)। तुलसी के परिवार की हाई-वोल्टेज कहानी ने एक बार फिर दर्शकों को बांध लिया है।

तीसरे नंबर पर अपनी पकड़ मजबूत करता दिखा नागिन 7, जबकि वसुधा चौथे स्थान पर टिका रहा। ज़ी टीवी का ही शो गंगा माई की बेटियां टॉप-5 में एंट्री मारने में कामयाब रहा।

इस हफ्ते के टॉप 20 शोज़


1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी
2. अनुपमा (Anupama)
3. नागिन 7
4. वसुधा
5. गंगा माई की बेटियां
6. तुमसे तुम तक
7. उड़ने की आशा
8. लाफ्टर शेफ्स
9. ये रिश्ता क्या कहलाता है
10. मिस्टर एंड मिसेज परशुराम
11. लक्ष्मी निवास
12. जगद्धात्री
13. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
14. मन्नत
15. डॉ. आरम्भी
16. आरती अंजलि अवस्थी
17. महादेव एंड संस
18. तू जूलियट जट्ट दी
19. सहर होने को है
20. मंगल लक्ष्मी

क्रिकेट का असर साफ दिखा


टीआरपी चार्ट में क्रिकेट का सीधा असर नजर आया। इसी वजह से लाफ्टर शेफ्स और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बड़े शोज़ की रेटिंग्स में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा को भी बड़ा झटका लगा और शो सीधे 13वें नंबर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ लक्ष्मी निवास और जगद्धात्री ने अपनी पोज़िशन बेहतर करते हुए मजबूती दिखाई।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…