104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ठेल दिया जेल में, वजह हैरान कर देगी
लिविंगस्टन काउंटी। 104 साल की एक बुजुर्ग महिला को हथकड़ी लगाकर जेल में ठेल दिया गया! महिला ने न तो कोई गुनाह किया था, और न ही कोर्ट की ओर से उसे किसी अपराध के लिए सजा सुनाई गई थी। फिर ऐसी क्या बात हो गई कि पुलिसवालों ने…
लिविंगस्टन काउंटी। 104 साल की एक बुजुर्ग महिला को हथकड़ी लगाकर जेल में ठेल दिया गया! महिला ने न तो कोई गुनाह किया था, और न ही कोर्ट की ओर से उसे किसी अपराध के लिए सजा सुनाई गई थी। फिर ऐसी क्या बात हो गई कि पुलिसवालों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर यह अनोखी घटना खूब छाई हुई है। हालांकि, जैसा आप सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये माजरा?
दरअसल, अमेरिकी राज्य मिशिगन के लिविंगस्टन काउंटी में एवॉन नर्सिंग होम की 104 वर्षीय लोरेटा (Loretta) ने पुलिस के सामने इच्छा जताई थी कि उनका बर्थडे जेल में सेलिब्रेट किया जाए। हालांकि, जब बुजुर्ग महिला से इसकी वजह पूछी गई तो उनका जवाब भी कुछ कम अजीब नहीं था।
लोरेटा (Loretta) का कहना था कि उन्होंने अपनी लाइफ में कभी जेल नहीं देखी। इसलिए वह उसे अनुभव करना चाहती हैं। लिविंगस्टन काउंटी पुलिस पहले तो यह सुनकर चौंक गई, फिर उनकी ये अनोखी इच्छा भी पूरी की। काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर इस अनोखे मामले की जानकारी देते हुए लोरेटा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। पुलिस डिपार्टमेंट ने लिखा- उन्होंने हमारे जेल में बढ़िया समय गुजारा। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हम उनकी बर्थडे विश पूरी कर पाए।
‘कभी नहीं देखी जेल, प्लीज ले चलो’
पोस्ट के अनुसार, लोरेटा (Loretta) ने जेल परिसर की यात्रा का खूब आनंद लिया। फिंगरप्रिंट दिए। उनकी मगशॉट भी ली गई। यही नहीं, लोरेटा की पर उन्हें हथकड़ी लगाकर एक सेल में बंद तक कर दिया गया। अपनी अनोखी ट्रिप के दौरान उन्होंने जेल की मॉनिटरिंग सिस्टम का मुआयना किया और वहां की प्रक्रियाओं को समझा।इस मौके पर जेल में ही केक कटिंग सेरेमनी और कॉफी पार्टी रखी गई, जिसमें लोरेटा सहित जेल के स्टाफ ने खूब एन्जॉय किया। जेल का यह अनोखा दौरा बुजुर्ग महिला के जन्मदिन यानि 8 फरवरी के दो दिन बाद कराया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
