बेंगलुरु भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज
बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ के मामले में अब स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ( Virat Kohli) पर भी आंच आ गई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत…
बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ के मामले में अब स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ( Virat Kohli) पर भी आंच आ गई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मगर अब एक स्थानीय शख्स ने टीम इंडिया और RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है। इस शख्स ने बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में इस मांग के साथ ही कोहली के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।
मंगलवार 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हरा दिया और इस तरह पहली बार आईपीएल का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद से ही पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल था। फिर अगले दिन जब पूरी टीम ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद से लौटी तो बेंगलुरु में अद्भुत स्थिति थी और सड़कों पर फैंस की भारी भीड़ थी। इस दौरान पहले विधान सभा के पास कर्नाटक सरकार ने टीम की जीत का जश्न मनाया और फिर पूरी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम गई, जहां पहले से ही फैंस की भारी तादात मौजूद थी।
कोहली ( Virat Kohli) के खिलाफ FIR की मांग
कुछ ही पल में स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 फैंस घायल हो गए। इसके बाद से ही पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। कर्नाटक सरकार ने इसके लिए RCB मैनेजमेंट, कर्नाटक क्रिकेट संघ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA पर दोष मढ़ा है, जिसके बाद कब्बन पार्क पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मगर इन सबके बीच अब एचएम वेंकटेश नाम के स्थानीय शख्स ने टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli) के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है। वेंकटेश ने इस मांग के साथ कब्बन पार्क स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि वो इस शिकायत को पहले से ही दर्ज शिकायत में शामिल कर विचार करेगी।
RCB के खिलाफ FIR, स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 फैन्स की गई थी जान
दूसरी ओर शुक्रवार को ही पुलिस ने RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू ऑफिसर निखिल सोसाले और उनके साथी सुमंत को गिरफ्तार किया। उनके अलावा पुलिस ने DNA मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर किरण और उनके सहयोगी मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया। इन चारों को शुक्रवार को ही बेंगलुरु में 41वीं ACJM के सामने पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इन चारों को ही प्रपन्ना अग्रहरा जेल में रखा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
