24 घण्टे ऑनलाइन

सपा के पूर्व विधायक और पत्नी गिरफ्तार, मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी का आरोप

हरदोई। योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से ठगी करने में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी (Subhash Pasi) को शहर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से धर दबोचा।…

24GhanteOnline
January 23, 2025
4 min read

हरदोई। योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से ठगी करने में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी (Subhash Pasi) को शहर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से धर दबोचा। पुलिस को पूर्व विधायक और उसकी पत्नी पर दर्ज धोखाधड़ी व गैंगस्टर के मामले में तलाश थी। गुरुवार को पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हरदोई पुलिस ने पूर्व विधायक और निषाद पार्टी के नेता सुभाष पासी (Subhash Pasi)  को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि सुभाष पासी के साथ उनकी पत्नी रीना पासी की भी गिरफ्तारी हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई शहर के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की सुभाष और उसकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। मुंबई के आराम नगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया। इस पर प्रकाश चंद्र उन्हें वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले गया। रुचि नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां पर कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष (Subhash Pasi)  और उसकी पत्नी रीना दी। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगा रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए, फ्लैट भी नहीं दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई शहर के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की सुभाष और उसकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। मुंबई के आराम नगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया। इस पर प्रकाश चंद्र उन्हें वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले गया। रुचि नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां पर कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और उसकी पत्नी रीना दी। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगा रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए, फ्लैट भी नहीं दिया।

शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर मिला दौलत का ‘पहाड़’, देखकर फटी की फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल की तरफ से एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट से सुभाष पासी के खिलाफ लगातार गैर जमानती वारंट जारी हो रहे थे। हरदोई की सीजेएम कोर्ट ने 9 जनवरी को भी सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अब हरदोई पुलिस ने मुंबई से सुभाष पासी और रीना पासी को गिरफ्तार कर हरदोई कोर्ट में पेश किया है।

इससे पहले रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी नौ अगस्त 2023 के सुभाष पासी और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने की एफआईआर लिखाई थी। दोनों ही मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुके हैं। इस केस में शहर कोतवाल संजय पांडेय ने 31 जनवरी 2024 को दंपति के खिलाफ गैंगस्टर दर्ज कराई थी।

हरदोई एसपी ने कही ये बात


हरदोई के एसपी नीरज जादौन ने कहा कि कोर्ट ने सुभाष पासी और रीना पासी के खिलाफ NBW जारी किया था। 3-4 बार इनके खिलाफ NBW जारी किए गए थे। इस संबंध में हरदोई पुलिस की टीम मुंबई रवाना की गई थी। सुभाष पासी को अरेस्ट कर लोकल कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। इनकी पत्नी के खिलाफ NBW जारी हुआ था। यह 2023 का धोखाधड़ी का केस है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें