24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन के करीबी को पुलिस ने किया अरेस्ट, लगा ये बड़ा आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan) के करीबी को पुलिस ने रंगदारी के आरोप में किया है। प्रदीप राजपंडित नाम के इस शख्स को कुछ आरोपों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वह नीली…

24GhanteOnline
March 12, 2025
2 min read

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan) के करीबी को पुलिस ने रंगदारी के आरोप में किया है। प्रदीप राजपंडित नाम के इस शख्स को कुछ आरोपों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वह नीली बत्ती वाली कार में घूमता था।

कभी आईएएस अधिकारी तो कभी किसी अन्य शक्तिशाली सरकारी अधिकारी के रूप में पेश कर लोगों से पैसे ऐंठता था। मालूम हो कि प्रदीप कई राजनीतिक नेताओं का करीबी है। अलग-अलग समय में उसकी तस्वीरें कुछ प्रमुख बीजेपी नेताओं के साथ देखी गई हैं।

हालांकि, अधीर चौधरी (Adhir Ranjan) ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रदीप के खिलाफ पहले भी पुलिस में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। कुछ ऐसे ही आरोपों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने आरोपी को पूर्वी मिदनापुर के हल्दिया से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि प्रदीप को हाल ही में चैतन्यपुर में आयोजित एक फुटबॉल टूर्नामेंट में राज्य के एक नेता के साथ देखा गया था। प्रदीप इन राजनीतिक संबंधों और परिचितों का उपयोग कर रंगदारी करता था।

अधीर रंजन चौधरी की बात करें तो उन्होंने पिछले साल बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 29 जुलाई को पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ संबंधों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद ही अधीर रंजन ने इस्तीफा दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…