Polar ने भारत में भारत में लॉन्च किया बिना डिस्प्ले वाली स्मार्ट बैंड, इतनी है कीमत
फिनलैंड की मशहूर ब्रांड Polar ने भारत में अपना नया fitness tracker Polar Loop लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्ट फिटनेस बैंड बिना किसी सब्सक्रिप्शन के सभी फीचर्स देता है और इसे एक बार खरीदकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता…
फिनलैंड की मशहूर ब्रांड Polar ने भारत में अपना नया fitness tracker Polar Loop लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्ट फिटनेस बैंड बिना किसी सब्सक्रिप्शन के सभी फीचर्स देता है और इसे एक बार खरीदकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक इसमें 8 दिन की बैटरी लाइफ, स्मार्ट फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है. इस फिटनेस बैंड की खास बात यह है कि इसमें कोई भी स्क्रीन नहीं मिलती है, लेकिन इसकी ट्रैकिंग काफी सटीक है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Polar Loop Fitness Band: कीमत
पोलर लूप फिटनेस बैंड की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. इसके स्ट्रैप भी अलग से खरीदे जा सकते हैं, जिसकी कीमत 1,999 रुपये हैं. यह Amazon और Polar की वेबसाइट पर उपलब्ध है. कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन- ग्रीज सैंड, नाइट ब्लैक और ब्राउन कॉपर में लॉन्च किया है जो युवा यूजर्स को आकर्षित करेंगे.
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Polar Loop का डिजाइन काफी मिनिमल और स्क्रीनलेस रखा गया है, ताकि इसे हर समय पहनने में दिक्कत न हो. इसमें स्टेनलेस स्टील केस और बेजल दिया गया है जो काफी टिकाऊ है. इसका वजन सिर्फ 29 ग्राम होने के कारण यह पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक विकल्प बन जाता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
बैंड में 8 दिन तक चलने वाली बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक कॉन्टिन्यू उपयोग की सुविधा देती है. इसे प्राइप्राइटरी USB-C केबल से चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, Polar Flow ऐप के जरिए ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर डेटा ट्रैकिंग और ट्रेनिंग टारगेट सेट किए जा सकते हैं.
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
Polar Loop स्टेप ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट और पूरा डे-टू-डे हेल्थ डेटा ट्रैक करता है. इसमें कंपनी की Precision Prime तकनीक और ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ट्रैकिंग अधिक सटीक होती है. इसके अलावा वर्कआउट लॉग, रूट रिकॉर्डिंग और वॉइस गाइडेंस जैसे फीचर्स भी ऐप में उपलब्ध हैं.
डेटा स्टोरेज और प्राइवेसी
कंपनी का दावा है कि Polar Loop बिना सिंक किए हुए 4 हफ्ते तक डेटा स्टोर कर सकता है. साथ ही यूजर्स को पूरी प्राइवेसी कंट्रोल मिलती है, जिसमें वे अपने डेटा को एक्सपोर्ट, देख या स्थायी तौर पर डिलीट कर सकते हैं. इसमें 2 साल की वारंटी भी मिलती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
