लॉन्च हुआ 5520mAh बैटरी वाला ये दमदार फोन, सेल्फी के लिए है 20MP कैमरा
Poco ने एम सीरीज में ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Poco M8 5G की अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3डी कर्व्ड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन…

Poco ने एम सीरीज में ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Poco M8 5G की अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3डी कर्व्ड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. चलिए आपको बताते हैं कि ये फोन आपको किस दाम में मिलेगा, इस फोन की सेल कब से शुरू होगी और ये फोन कौन-कौन से खास फीचर्स के साथ उतारा गया है?
Poco M8 5G Price in India
इस पोको स्मार्टफोन के 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 21999 रुपए, 8 जीबी रैम/128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए और 8 जीबी रैम/256GB वेरिएंट को 24999 रुपए में बेचा जाएगा. बिक्री की बात करें तो इस फोन की सेल 13 जनवरी 2026 से शुरू होगी. सेल के शुरुआती 12 घंटे में ग्राहकों को 1000 रुपए की एडिशनल छूट और 2000 रुपए का बैंक ऑफर भी मिलेगा.
इसका मतलब 3000 रुपए की बचत का मौका मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में पोको का ये लेटेस्ट फोन MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, vivo T4 5G और realme 14 Pro+ 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Poco M8 5G Specifications
ऑपरेटिंग सिस्टम: डुअल सिम वाला ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है.
डिस्प्ले: इस फोन में 6.7 इंच 3D कर्व्ड डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. ये फोन वेट टच 2.0 सपोर्ट के साथ भी आता है, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों के साथ भी हैंडसेट को चला पाएंगे.
चिपसेट: इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है, साथ में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है. कंपनी का दावा है कि इस फोन ने एंटूटू बेचमार्क प्लेटफॉर्म पर 8,25,000 स्कोर किया है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 400 सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा.
बैटरी: 45 वॉट वायर्ड और 18 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ 5520 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
कनेक्टिविटी: इस फोन में 5जी, 4जी LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाई-फाई 5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
