ये है 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कैमरा भी है 50MP
पुराने फोन में कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं, जिस वजह से बजट सेगमेंट में 7000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं? तो इस प्राइस रेंज में हम आपके लिए एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जिसमें न केवल आप लोगों को 7000…
पुराने फोन में कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं, जिस वजह से बजट सेगमेंट में 7000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं? तो इस प्राइस रेंज में हम आपके लिए एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जिसमें न केवल आप लोगों को 7000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी बल्कि ये फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से भी लैस है. इस फोन का नाम है POCO M7 Plus 5G, आइए जानते हैं कि ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा और इस हैंडसेट में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
Poco M7 Plus 5G Price in India
इस हैंडसेट के दो वेरिएंट्स हैं, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज. 6 जीबी वाला वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 12 हजार 999 रुपए तो वहीं 8 जीबी वाला वेरिएंट 13 हजार 999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस फोन पर एक्स्ट्रा बचत के लिए आप फोन के साथ मिल रहे बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. ग्राहकों की सुविधा के लिए इस फोन के साथ ईएमआई की भी सुविधा है.
POCO M7 Plus 5G Alternatives
मुकाबले की बात करें तो पोको ब्रैंड का ये फोन इस प्राइस रेंज में आईकू जेड10 एक्स, वीवो टी4एक्स 5जी, रेडमी 13 5जी और रियलमी पी3 5जी जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है.
Poco M7 Plus Specifications
स्क्रीन: 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इस हैंडसेट में 6.9 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दी गई है जो 850 निट्स पीक ब्राइटनेस और 288 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ आती है.
प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस पोको फोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरा सेटअप: रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है.
बैटरी: 18 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्ज सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है. ये फोन 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
