Poco का सबसे तेज़ फोन आ रहा, OnePlus-iQOO की बढ़ेंगी टेंशन
Poco F8 Series की लॉन्च डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है और कंपनी ने पहली बार आधिकारिक जानकारी शेयर की है. इस सीरीज के तहत Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra को 26 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. इस बार ब्रैंड परफॉर्मेंस को…
Poco F8 Series की लॉन्च डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है और कंपनी ने पहली बार आधिकारिक जानकारी शेयर की है. इस सीरीज के तहत Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra को 26 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. इस बार ब्रैंड परफॉर्मेंस को अपनी सबसे बड़ी पावर बताकर टीज कर रहा है, क्योंकि नई सीरीज में Snapdragon 8 Elite Series चिपसेट मिलने की उम्मीद है. साथ ही Bose ऑडियो पार्टनरशिप और बॉक्स में चार्जर ना मिलने जैसी जानकारी भी सामने आई है. यह फोन सीधे दौर पर वनप्लस 15 और आईकू 15 को टक्कर देगा.
Poco F8 Series: लॉन्च डेट और आधिकारिक डिटेल्स
Poco Global ने X पोस्ट के जरिए बताया कि Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra को 26 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में लॉन्च किया जाएगा. भारतीय समय अनुसार लॉन्च इवेंट 1:30 PM पर शुरू होगा. कंपनी ने परफॉर्मेंस को इस सीरीज का बड़ा आकर्षण बताया है. यह वही जानकारी है जो पहले कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और बेंचमार्क लीक में सामने आ रही थी, जिससे Poco F8 Series काफी चर्चा में रही.
Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Geekbench लीक
Poco F8 Pro को Geekbench पर मॉडल नंबर 2510DPC44G के नाम से देखा गया था. इसमें ARMv8 आर्किटेक्चर और 4.61GHz तक क्लॉक स्पीड वाले परफॉर्मेंस कोर मिले, जिससे अनुमान लगाया गया था कि फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा. टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी दावा किया कि Poco F8 Pro में Snapdragon 8 Elite और Poco F8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा. ऐसे में यह सीरीज 2025 की हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में बड़ी एंट्री करने वाली है.
Bose ऑडियो पार्टनरशिप और रीब्रांडिंग की चर्चा
हाल में लीक हुए Poco F8 Pro के रिटेल बॉक्स पर Sound by Bose ब्रांडिंग देखी गई. Poco ने भी एक ऑडियो ब्रैंड के साथ पार्टनरशिप टीज की थी, जिसका नाम B से शुरू होता है. Redmi K90 Series में भी Bose पार्टनरशिप दिखाई गई थी, जिसके बाद अनुमान लगाए जा रहे हैं कि Poco F8 Series, Redmi K90 Series का ग्लोबल रीब्रांड हो सकती है. इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि इस बार बॉक्स में चार्जर न मिलने की चर्चा है, जबकि पिछले साल Poco F7 Pro के साथ 90W चार्जर दिया गया था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
