24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए करते हैं दिन रात कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और नेतृत्व पर…

24GhanteOnline
March 26, 2026
2 min read
पीएम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए करते हैं दिन रात कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और नेतृत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि श्री मोदी  ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तभी से उन्होंने सुशासन, विकास और जनकल्याण की ऐसी मिसाल स्थापित की, जिसे पूरे देश ने सराहा। उनके नेतृत्व में गुजरात ने औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण, निवेश और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की।

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व संभाला, तब से भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए।

उन्होंने (Keshav Maurya) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने (Keshav Maurya) कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए पूरे देश में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

श्री मौर्य (Keshav Maurya)ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया विश्वास प्रदान कर रहा है तथा उनका कार्यकाल भारत के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। विश्वास करो तुम मोदी पर यह नव युग का निर्माता है ऐसा नेता इस धरती पर एक बार ही आता है।

विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा की हमें सूचना भिजवा दें सिलेंडर हम भिजवा देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें