बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टी” करार दिया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि…
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टी” करार दिया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखा। बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट परिसर में भाजपा के अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि महिला आरक्षण विधेयक पहले लागू हो गया होता तो देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होती। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में महिला विधायक और सांसद सामने आ सकती थीं, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोककर महिलाओं के साथ अन्याय किया।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निराशा में डूबी हुई पार्टी बन चुकी है और उसके पास अब कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं बची है। जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय सरकार आंतरिक कलह में उलझी हुई है। उन्होंने कहा, “पिछले तीन वर्षों में कर्नाटक की जनता कांग्रेस की गारंटियों की वास्तविकता देख चुकी है। राज्य सरकार इस चिंता में फंसी हुई है कि मुख्यमंत्री कितने दिन पद पर बने रहेंगे और दूसरे नेताओं को मौका मिलेगा या नहीं।” प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर परोक्ष टिप्पणी की।
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि राजस्थान में भी कांग्रेस के भीतर इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली थी और अब केरल में भी पार्टी के अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार केरल में भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं और आने वाले समय में वहां भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम में तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है, जबकि पुडुचेरी में दूसरी बार एनडीए सत्ता में लौटा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने नया इतिहास रचा है।
उन्होंने (PM Modi) कहा, “देश में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने से पहले ही कर्नाटक में पार्टी एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी थी। आज आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है और तेलंगाना में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का मैसूर पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं राज्य भाजपा नेताओं ने उन्हें 13 किलोग्राम वजन की चांदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
