24 घण्टे ऑनलाइन

GST रिफॉर्म्स से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा... पीएम ने देशवासियों को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को बधाई देते हुए एक विशेष पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह…

24GhanteOnline
September 22, 2025
2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को बधाई देते हुए एक विशेष पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए। साथ ही देश का हर वर्ग तरक्की करे।

पत्र में पीएम मोदी (PM Modi ) ने नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स को देशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार बताया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से लागू होने वाले इन सुधारों से किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों को लाभ मिलेगा। सभी को पहले से ज्यादा राहत के काम करने के साथ आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा।

आम आदमी की जेब पर बोझ होगा कम


पीएम मोदी (PM Modi ) ने बताया कि नए GST सुधारों के तहत आवश्यक वस्तुएं जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट आदि पर टैक्स दर 5% से घटाकर शून्य कर दी गई है। साथ ही त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं पर छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से हर नागरिक का जीवन आसान होगा और खरीदारी का अनुभव और बेहतर बनेगा।

आइए, ‘GST बचत उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दें! GST की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत। pic.twitter.com/hFHkMTF8G7


— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2025


स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील


पत्र में पीएम (PM Modi ) ने पहले और अब अभियान के बारे में भी बताते हुए कहा कि नए रिफॉर्म्स से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा और कारोबारियों और छोटे उद्योगों को भी सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भी लोग कारीगरों और श्रमिकों द्वारा बनाए गए घरेलू सामान खरीदते हैं, तो यह उनके परिवार की रोजी-रोटी और युवाओं के रोजगार में योगदान देता है।

25 करोड़ लोग गरीबी से निकले बाहर


प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश के प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और अब मिडिल क्लास और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए GST रिफॉर्म्स से देश की अर्थव्यवस्था को और गति मिलेगी और आम नागरिकों को प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।