खेल के लंबे फॉर्मेट की सुंदरता की याद दिलाते... पीएम मोदी ने चेतेश्वर पुजारा को लिखा लेटर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हाल ही में संन्यास लेने वाले पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को लेटर लिखकर जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चेतेश्वर पुजारा ने…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हाल ही में संन्यास लेने वाले पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को लेटर लिखकर जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए PM मोदी का धन्यवाद किया। मोदी ने चेतेश्वर पुजारा के खेल की तारीफ की है और उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बताया।
पीएम मोदी (PM Modi) ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को लिखा लेटर
पीएम मोदी (PM Modi) ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को शानदार क्रिकेट करियर के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के आपके फैसले के बारे में पता चला। ऐलान के बाद, आपकी उपलब्धियों के बारे में फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से सराहना की लहर दौड़ गई है। मैं शानदार क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’
पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे लिखा, ‘क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट के बोलबाले वाले युग में, आप खेल के लंबे फॉर्मेट की सुंदरता की याद दिलाते थे। आपके स्वभाव और ज्यादा एकाग्रता के साथ लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता ने आपको भारतीय बल्लेबाजी क्रम का आधार बना दिया।
आपका उत्कृष्ट क्रिकेट करियर उल्लेखनीय कौशल और संकल्प के पलों से भरा है, खासकर विदेशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में। उदाहरण के लिए, फैंस ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जैसे उदाहरणों को हमेशा याद रखेंगे, जब आपने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली ऐतिहासिक सीरीज जीत की नींव रखी थी! सबसे शक्तिशाली गेंदबाजी में से एक के खिलाफ खड़े होकर, आपने दिखाया कि टीम के लिए जिम्मेदारी उठाने का क्या मतलब है।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आपके पिता, जो खुद एक क्रिकेटर होने के साथ-साथ आपके गुरु भी हैं, उनको आप पर गर्व है। पूजा और अदिति आपके साथ अधिक समय बिता पाने में खुस होंगी। मैदान से परे, एक कमेंटेटर के रूप में आपका विश्लेषण क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत महत्व रखता है। मुझे विश्वास है कि आप खुद को खेल से जोड़े रखेंगे और उभरते क्रिकेटरों को प्रेरित करेंगे। आपकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं।’
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
