नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 देखेंगे पीएम मोदी, स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू
साउथ फिल्मों के बड़े स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 (Akhanda 2) लीगल पचड़ों में फंसने के बाद रिलीज की गई। फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था और अब इसके दूसरे पार्ट को भी फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स…
साउथ फिल्मों के बड़े स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 (Akhanda 2) लीगल पचड़ों में फंसने के बाद रिलीज की गई। फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था और अब इसके दूसरे पार्ट को भी फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी कमाई के आंकड़े आ गए हैं। वहीं मेकर्स इस फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हैं। इस दौरान ही फिल्म के डायरेक्टर बोयापती श्रेनु ने एक बड़ी घोषणा भी कर दी है।
अखंडा 2 (Akhanda 2) फिल्म के डायरेक्टर बोयापती श्रेनु हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के सक्सेस मीट का हिस्सा थे। इस दौरान ही उन्होंने फिल्म को लेकर एक ऐसी घोषणा की है जिसके बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। बोयापती श्रेनु ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी ये फिल्म देखने के लिए तैयार हैं। फिल्म में सनातन धर्म का गुणगान है ऐसे में मेकर्स मोदी जी को ये फिल्म दिखाने का मौका नहीं गंवाना चाहते हैं।
पहले ये फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी और एडवांस बुकिंग के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म से भी आगे निकलती नजर आ रही थी। लेकिन लीगल कारणों से इसे कुछ दिन बाद रिलीज किया गया। अब रिलीज के पहले वीकेंड में ही इस फिल्म का भौकाल नजर आ रहा है और फिल्म कलेक्शन के मामले में धमाल मचाती नजर आ रही है।
फिल्म को अब बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर ये फिल्म पीएम मोदी देखते हैं तो नॉर्थ जोन में इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ सकती है और इसका असर सीधे तौर पर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। अभी भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है लेकिन हिंदी ऑडियंस से इसे कोई विषेश फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद हिंदी ऑडियंस के बीच भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
अखंडा 2 (Akhanda 2) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म की कमाई दुनियाभर में काफी अच्छी जा रही है। फिल्म ने अब तक 3 दिन में ही 80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है जो दर्शाता है कि इसकी कमाई में धार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
