24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन पीएम मोदी करेंगे मणिपुर का दौरा, इस जिले में एयर गन बैन

इंफाल। मणिपुर सरकार के मुताबिक 13 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) राज्य का दौरा कर सकते हैं। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा। पीएम की सुरक्षा को…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

इंफाल। मणिपुर सरकार के मुताबिक 13 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) राज्य का दौरा कर सकते हैं। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा। पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चुराचांदपुर जिले में एयर गन पर बैन लगा दिया है। हालांकि पीएम के इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

चुराचांदपुर के जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में एयर गन के इस्तेमाल करने, उसको ले जाने और दिखाने पर बैन लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करता हुआ कोई पकड़ा जाता है, तो उसपर तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया कि चुराचांदपुर जिले में पीएम के दौरा करने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को सही ढंग से कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर किसी के पास एयर गन दिखती है तो इससे लोगों में घबराहट और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है, जिसको ध्यान में रखते हुए एयर गन के इस्तेमाल या उसे अपने पास रखने पर सख्त मनाई है।

अधिकारी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक यह तय करेंगे कि इस आदेश का पालन हो रहा है या नहीं।

बता दें कि चुराचांदपुर आदिवासी कुकी समुदाय का गढ़ है। मई 2023 में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद सीएम को इस्तीफा देना पड़ा और यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। इस हिंसा में 250 से भी अधिक लोगों की मौंत हो गई और कई लोग बेघर हो गए। हिंसा के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मणिपुर यात्रा होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…