पीएम मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा, कर सकते है रिलीफ़ फंड का ऐलान
नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण पंजाब में स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश में अब तक बाढ़ के कारण ही 46 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 2 लाख हेक्टेयर…
नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण पंजाब में स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश में अब तक बाढ़ के कारण ही 46 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 2 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पंजाब का दौरा करने वाले हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) 9 सितंबर को पंजाब जाएंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह गुरदासपुर पहुंचकर हालात देखेंगे। इस दौरे को हर पंजाबवासी आश की नजर से देख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी (PM Modi) पंजाब दौरे के दौरान किसी बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज या मुआवजे की घोषणा कर सकते हैं।
पीएम मोदी (PM Modi) कर सकते हैं पैकेज का ऐलान
पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से केंद्र से 60 हजार करोड़ के फंड की मांग की गई है। पीएम मोदी के इस दौरे में ऐसा माना जा रहा है कि उनकी तरफ से किसी पैकेज की घोषणा की जा सकती है।
पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। आर्मी इन क्षेत्रों में लगातार बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई है। पंजाब में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आगे आए हैं। उनके अलावा भी कई एक्टर्स ने गांवों को गोद लिया है।
बाढ़ की चपेट में 2 हजार गांव
पंजाब में 17 अगस्त के बाद से ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण प्रदेश के लगभग 2 हजार से ज्यादा गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। गांवों के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बाढ़ के कारण प्रदेश भर की 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसल पूरी तरह खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक प्रदेश को 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
