24 घण्टे ऑनलाइन

सदियों का सपना साकार: राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी

अयोध्या में एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर (Ram Mandir) के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस ध्वजारोहण समारोह के साथ ही मंदिर के…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

अयोध्या में एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर (Ram Mandir) के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस ध्वजारोहण समारोह के साथ ही मंदिर के निर्माण कार्य को आधिकारिक रूप से पूर्ण घोषित किया जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का यह दौरा असाधारण ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि “ध्वजारोहण के माध्यम से प्रधानमंत्री यह संदेश देंगे कि सदियों पुराना आस्था और श्रद्धा का स्वप्न अब साकार हो गया है।”

मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने वर्षों पहले संकल्प लिया था कि जब तक राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, वे अयोध्या नहीं जाएंगे। अब जब वह सपना साकार हो चुका है, प्रधानमंत्री मोदी स्वयं वहां पहुंचकर धर्म ध्वजा फहराएंगे और उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ा कार्यक्रम


यह कार्यक्रम राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो 5 अगस्त 2020 को हुए भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एक और बड़ा अध्याय होगा।

मुख्य कार्यक्रम से पहले 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान होंगे, जिनमें अयोध्या और काशी के विद्वान संत-पुरोहित शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।